August 30, 2026
WhatsApp Image 2023-07-22 at 9.19.21 PM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 जुलाई 2023। क्षेत्र के गांव जाखासर में कुंड में गिरने से एक युवती की मौत हो गई है। हेड कांस्टेबल आवड़दान ने बताया कि सीता पुत्री भंवरलाल नायक जाखासर रोही में स्थित खेत में बने पानी के कुंड में गिर गई। परिजन उसे सरकारी चिकित्सालय में लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आवड़दान ने बताया कि युवती के कुंड में गिरने के कारणों का अभी पता नहीं चला है व पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है।