May 20, 2026
WhatsApp Image 2023-07-23 at 11.46.49 AM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 जुलाई 2023। बीकानेर में श्रीगंगानगर रोड़ पर एक ढ़ाबे पर सुस्ताने के लिए लेटे एक ट्रक ड्राईवर के लिए दूसरा ट्रक मौत बन कर आया और चारपाई सहित ड्राईवर को कुचल दिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बीछवाल थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार रात को श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव धर्मास निवासी 40 वर्षीय ट्रक ड्राईवर कालूसिंह पुत्र मूलसिंह ढ़ाबे पर रूका था एवं चारपाई पर सुस्ताने लगा। इस दौरान उसे नींद आ गई एवं वहां से गुजर रहे एक दूसरे ट्रक ने उसे चारपाई सहित कुचल दिया। चारपाई को रोंद कर कुचलने वाले ट्रक के ड्राईवर ने अपना ट्रक वहां से भगा ले गया। कालूसिंह को पीबीएम ले जाया गया लेकिन चिकित्सालय में पहुंचते ही उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा रही है एवं कुचल कर भागने वाले ट्रक की तलाश भी की जा रही है।