May 20, 2026
010101

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 जुलाई 2023। प्रेम विवाह के तीन साल बाद विवाहिता ने अपनी जान को पीहर पक्ष से खतरा बताते हुए जरिए इस्तगासा श्रीडूंगरगढ़ थाने में मामला दर्ज करवाया है। हाल गांव ठुकरियासर निवासी 25 वर्षीय युवती ने अपने पीहर पक्ष वालों पर किसी से फोन करवाने का आरोप लगाए है। सविता गुर्जर पति रामलाल पुत्र भंवरलाल जाट ने आरोप लगाते हुए पुलिस को बताया कि उसका विवाह 2020 में अपनी मर्जी से मंदिर में रामलाल से हुआ। तब से वह अपने पिता आलोक गुर्जर निवासी इंदोर, मध्यप्रदेश के घर नहीं गई है और ना ही जाना चाहती है। परिवादिया ने बताया कि पीहर पक्ष की ओर से किसी से फोन करवाए जा रहें है और फोन पर अज्ञात व्यक्ति पर पति व ससुराल वालो को जान से मारने की धमकी देने, उसे ससुराल से उठा ले जाने, गंदी गालियां निकालकर ससुराल वालों के सामने बेइज्जत करने का आरोप लगाया है। विवाहिता ने पुलिस को बताया कि उसके पति ने विवाह में कोई दहेज नहीं लिया तथा दोनों बिना किसी मनमुटाव के एक साथ रहते है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हेड कांस्टेबल सुरेश गुर्जर को सौंप दी है।