May 20, 2026
010101

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 जुलाई 2023। खेत में काम करते हुए कीटनाशक की चपेट में आ जाने से एक युवा किसान की मौत हो गई है। गांव सांवतसर निवासी 20 वर्षीय राजेन्द्र कुमार पुत्र संतोष विश्नोई 23 जुलाई को अपने खेत में स्प्रे करने के दौरान जहर की चपेट में आ गया। युवक की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे पीबीएम अस्पताल लेकर गए जहां दौराने ईलाज मंगलवार 25 जुलाई को युवक की मौत हो गई। मृतक के पिता संतोष विश्नोई ने सेरूणा थाने में मर्ग दर्ज करवाई है और थानाधिकारी इद्रंलाल को मामले की जांच दी गई है।