May 20, 2026
WhatsApp Image 2023-07-22 at 9.19.21 PM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 जुलाई 2023। कस्बे के मोमासर बास में कल से आयोजित होने वाला करनी कथा का भव्य आयोजन स्थगित कर दिया गया है। आयोजक देशनोक पैदल यात्री संघ और श्री करणी मित्र मंडल के सदस्यों ने भारी बरसात के कारण ये निर्णय लिया है। भारी बरसात की चेतावनी के चलते कथा आगामी 4 अगस्त तक स्थगित कर दी गयी है। कथा के आयोजन आगामी 4 अगस्त से 8 अगस्त 2023 तक करणी मन्दिर के प्रांगण, मोमासर बास में आयोजित होगी।