May 20, 2026
010101

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 जुलाई 2023। क्षेत्र में जंगली मधुमक्खियों का आतंक दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। आज गुरुवार सुबह सुबह बीदासर रोड पर स्थित सालासर रोही में किसान खेताराम मेघवाल के परिवार पर जंगली मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। किसान परिवार को ढाणी छोड़ कर भागना पड़ा है। मधु मक्खियों के हमले घायल 7 जनों को श्रीडूंगरगढ़ हॉस्पिटल लाया गया है और मौके पर ढाणी में बंधे हुए पालतू पशुओं पर मधुमक्खियों का हमला जारी है। घटना की जानकारी मिलने पर पार्षद विनोद गिरी गुसाँई हॉस्पिटल पहुंचे और घायलों की सुध ली। गुसाँई ने इस सबन्ध में तहसीलदार को ज्ञापन देकर विशेष टीम गठित करने व जंगली मधुमक्खियों पर नियंत्रण की मांग की है। मधुमक्खियों के हमले में परिवार के मदनलाल, मंजूदेवी, खेतुदेवी, ओमप्रकाश, अनिता, संजय, प्रकाश, श्रवण, राजवीर, अनिल, किशन, निरमा, जिवराज, तेजु, सुमन, परमेश्वरीदेवी आदि को मधुमक्खियों के झुंड का शिकार बनना पड़ा। ये सभी दर्द से कराह रहे है एवं मधुमक्खियों पर नियंत्रण की मांग कर रहे है। विदित रहे कि क्षेत्र में जंगली मधुमक्खियों के हमले लगातार बढ़ते जा रहे हैं और अनेकों खेतों में तो किसानों को इन मधुमख्खियों वाले हिस्से में बुवाई तक छोड़नी पड़ी रही है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। खेताराम मेघवाल की ढाणी में मधुमक्खियों ने किया हमला।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सात जनें हुए घायल, पहुंचाया अस्पताल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ये परिवार हुआ शिकार।