May 21, 2026
WhatsApp Image 2023-07-27 at 6.39.36 PM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 जुलाई 2023। मोमासर बास वाल्मिकी बस्ती में स्थित कच्चे जोहड़ में मिले शव को पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद निकाल लिया गया है एवं शव को निकालने के बाद श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया है। मौके पर पहुंचे श्रीडूंगरगढ़ थाने के हैडकांस्टेबल आवड़दान ने बताया कि मृतक की पहचान वाल्मिकी बस्ती के ही निवासी विक्की वाल्मिकी के रूप में हुई है। इस संबध में मृतक की गुमशुदगी भी श्रीडूंगरगढ़ थाने में दर्ज हो रखी थी। मौके पर कांग्रेस नेता केशराराम गोदारा, माकपा नेता संदीप चौधरी, आशीष जाड़ीवाल आदि भी जोहड़ पर पहुंचें। शव तीन दिन पुराना बताया जा रहा है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कच्चे जोहड़ से शव निकालने का प्रयास करते जन।