






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 जुलाई 2023। दो लाख रूपए नगद, एक मोटरसाइकिल व सोने की चेन के लिए एक विवाहिता को उसके ससुराल पक्ष के परिजनों ने घर से निकाल दिया। विवाहिता ने थाने पहुंच कर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज करवाया है। गांव उदरासर निवासी जगदीश प्रसाद की पुत्री रोशनी ने राववाला, बज्जू निवासी अपने पति रामस्वरूप ब्राह्मण, ससुर लालचंद, सास भगवती देवी व पति के भाई मुकेश व नेतराम पुत्र पूर्णाराम के खिलाफ मारपीट करने व कम दहेज के लिए परेशान करने के आरोप लगाए। परिवादिया ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह 7 जुलाई 2019 में हुआ और आरोपियों ने मारपीट कर 6 माह पहले तीन साल की बच्ची के साथ उसे घर से निकाल दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।



