






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 जुलाई 2023। हाइवे के किनारे आसमान छू रही जमीनों की कीमतों के चलते विवादों में भी इजाफा हो रहा है। हाइवे स्थित एक खेत पर कब्जे का प्रयास करने का मामला सामने आया है। पुलिस से प्राप्त सूचना के अनुसार मोमासर बास निवासी 30 वर्षीय नितेश पुत्र ओमप्रकाश मोदी ने राजूराम प्रजापत, दमंयति सिखवाल, भगवानाराम पुत्र कालूराम मेघवाल सहित 7-8 अन्य के खिलाफ अपनी जमीन पर कब्जे का प्रयास करने व धमकाने का आरोप लगाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि उसका खातेदारी का खेत खसरा नबंर 1149 तादादी 2.10 हैक्टेयर जिसके पुराने खसरा नबंर 503/3 है। पर कोलकाता हाईकोर्ट का स्टे भी है फिर भी स्टे की अवहेलना करते हुए आरोपी 28 जुलाई को सुबह पांच बजे उसके खेत में घुसे और खिंप काटकर बाड़ को खुर्द बुर्द कर दिया। जब मैंने मना किया तो जबरदस्ती कब्जा करने व जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल राकेश कुमार को सौंप दी गई है।



