May 20, 2026
010101

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 जुलाई 2023। खेत में घुसकर धक्का मुक्की करने व चेन तोड़कर ले जाने, गाली गलौच करने, तारबंदी तोड़ने, पट्टियां चोरी कर लेने का आरोप लगाते हुए बुजुर्ग महिला ने तीन जनों सहित 8-10 जनें अन्य के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सिखवाल वाटिका निवासी 65 वर्षीय दमयंति देवी पत्नी जुगलकिशोर ने ओमप्रकाश, नितेश व सुशील कुमार के खिलाफ आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने श्रीडूंगरगढ़ रोही में स्थित मेरे खेत में 27 जुलाई शाम 5 बजे व 28 जुलाई दोपहर 2 बजे अवैध रूपए से प्रवेश कर तारबंदी तोड़कर पट्टियां चोरी कर ली। आरोपियों ने परिवादिया के साथ गाली गलौच करते हुए धक्का मुक्की की और गले में पहनी सोने की चेन तोड़कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हेड कांस्टेबल आवड़दान को सौंप दी है। बता देवें इसी मामले में रविवार को नितेश मोदी ने भी मामला दर्ज करवाया था व उसी के परस्पर ये मामला भी दर्ज हुआ है।