May 20, 2026
010101

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 जुलाई 2023। सरकार वादाखिलाफी कर रही है और इस वादाखिलाफी के खिलाफ आगामी 2 अगस्त को जिले भर के राजस्व कार्मिक सामूहिक रूप से एकदिवसीय अवकाश पर रहेगें। इस कारण तहसील कार्यालय लगभग सूने ही रहेगें एवं पटवारी से लेकर तहसीलदार तक सभी अवकाश पर होने के कारण कोई भी काम नहीं हो पाएगा। इस संबध में सोमवार को राजस्व सेवा परिषद द्वारा जिला कलेक्टर को ज्ञापन देते हुए आंदोलनात्मक रूख अपनाने एवं राजस्व मंत्री का घेराव करने की चेतावनी दी है। ज्ञापन में गत 23 अप्रैल को सीएमआर में हुई वार्ता में स्वंय मुख्यमंत्री द्वारा मांगपत्र के 6 बिंदुओं पर सहमती दे दी गई थी लेकिन फिर भी आज दिनांक पर आदेश जारी नहीं किए गए। ऐसे में पूरे राज्य के राजस्व कार्मिकों में रोष व्याप्त है। राजस्व सेवा परिषद के इस आह्वान पर पटवार संघ, कानूनगो संघ एवं तहसीलदार सेवा परिषद सभी आंदोलन में शामिल है। ज्ञापन देने वालों में पटवार संघ के जिलाध्यक्ष पर्वतसिंह, गिरदावर कैलाशदान, रामचंद्र सिद्ध, दूलनाथ सिद्ध, भंवरदान चारण, नगेन्द्रसिंह आदि उपस्थित रहे।