May 21, 2026
010101

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 अगस्त 2023। तेजा मंदिर में 5 अगस्त को कांग्रेस के मुखिया प्रदेशाध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से मिलने आ रहें है और इस जनसभा में हर गांव से प्रति कांग्रेसी शामिल हो। ये आह्वान पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने आज तैयारी बैठक लेते हुए क्षेत्र के समर्थकों से कही। गोदारा ने कहा कि ये टिकिट समझौते में नहीं जाएगी और भाजपा के इस झूठे पैंतरे मे नहीं फंसे। गोदारा ने कहा कि आज और कल दो दिन में सभा की तैयारियां करनी है और कार्यकर्ता इसे ऐतिहासिक आयोजन बनाने के लिए जुट जाए। पूरे प्रदेश में इस सभा की चर्चा हो कि श्रीडूंगरगढ़ में कार्यकर्ता जोशिले है। गोदारा ने सभी कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ताओं को अपने गांवो से हजार या पांच सौ की संख्या लेकर आने की बात कही जिससे लोगों तक सरकार के काम का मैसेज जाए। गोदारा ने कहा इस बार राजस्थान चुनावी परंपरा को तोड़ते हुए कांग्रेस सरकार को रिपिट करेगा। इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा ने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष का आना क्षेत्र में आगामी चुनाव का आगाज माना जाए और कार्यकर्ता अब कमर कस कर तैयारी में जुट जाए। गोदारा ने कहा कि बरसात से किसी मकान के क्षतिग्रस्त होने की सूचना हो तो ग्राम विकास अधिकारी को सूचित करें जिससे सरकारी सहायता लोगों को मिल सकें। इस दौरान सरपंच एसोसिएशन के अध्यक्ष लक्ष्मण जाखड़, मूलाराम थोरी, ब्लॉक अध्यक्ष के प्रतिनिधि राधेश्याम, ब्लॉक अध्यक्ष सूडसर रूपाराम मेघवाल ने सभा को सफल बनाने के लिए सुझाव दिए।
ये रहें मौजूद।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कांग्रेस कार्यालय में संपन्न हुई तैयारी बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने की। मीडिया प्रभारी राजेश मंडा ने बताया कि बैठक में बड़ी संख्या में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि उपस्थित रहें। इस दौरान सरपंच व सरपंच प्रतिनिधि में हेतराम जाखड़, ओमप्रकाश बाना, गोर्वधन खिलेरी, मोडाराम महिया, खिंयाराम गोदारा, रामेश्वर गोदारा, समुद्र सारण, श्रीराम गर्वा, हेमजी खिलेरी, राधेश्याम सिद्ध, धीरदेसर रामच्रंद चोटिया, अमराराम गांधी, बेगराज लूखा, किशनाराम गोदारा, पवन जोशी, भीकमचंद जाखड़, प्रकाशनाथ सिद्ध, मुखराम नैण, डालूराम मेघवाल, राकेश नायक, सहीराम नायक, आईदान गोदारा, ज्ञानाराम ज्याणी, औंकारमल नायक, मालाराम प्रजापत मौजूद रहें। पंचायत समिति सदस्य व पूर्व सदस्य और प्रतिनिधि के रूप में भल्लूराम विश्नोई, सूडसर मंडल अध्यक्ष निहालचंद धारणियां, ग्राम सेवा सहकारी समिति समंदसर अध्यक्ष लिच्छूराम तर्ड, गजानंद पारीक, रेवतराम कुल्हड़िया, सांवरमल, गणेशाराम, खेताराम हुड्डा, केसरनाथ सिद्ध, गोधूराम ज्याणी, केसराराम गोदारा, हरुराम मेघवाल, पाबूदान चारण, पेमाराम सारण, हजारी जांगू, पेमाराम गोदारा, चांदरतन चाहर, लालचंद नाई, लालचंद कड़वासरा मौजूद रहें। छात्र संगठन एनएसयूआई के शंकरलाल सायच, सुभाष सारण, मनीष सायच, अशोक ज्याणी, मालाराम, हरलाल बाना, देवीलाल गोदारा, गोमदराम बाना मौजूद रहें। वहीं शहर से नेता प्रतिपक्ष मनोज पारख सहित रमेश प्रजापत, राधेश्याम सारस्वत, प्रह्लाद सोनी, हीरालाल कूकणा, मंगतूराम मेघवाल, सत्यनारायण जाट, संजय करनाणी, युसुफ चूनगर, दाऊद काजी, श्याम सुंदर दर्जी, कादर सब्जीफरोश, मूंशी टेलर सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूर्व विधायक ने ली तैयारी बैठक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रधान प्रतिनिधि ने कहा ये चुनाव 2023 का आगाज होगा।