May 20, 2026
WhatsApp Image 2023-07-22 at 9.19.21 PM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 अगस्त 2023। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चुनाव से पहले आमजन से जुड़ा हुआ एक ओर बड़ा फैसला लिया है। खबर अभी अभी राजधानी जयपुर से आई है। सरकार द्वारा चिरंजीवी योजना में एससी, एसटी व ओबीसी वर्ग से ली जाने वाली बीमा राशि 850 रूपए का प्रीमियम अब नहीं लिया जाएगा। इस खबर से समाज का बड़ा हिस्सा प्रभावित होगा और राज्य भर में लाखों की संख्या में लोगों को इसका लाभ मिलेगा। खबर से कांग्रेसी खेमे में काफी उत्साह है।