May 20, 2026
acc

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 जून 2020। नेशनल हाईवे से जैसलसर रोड की और आने वाली सड़क पर हुए एक हादसे में एक युवक को अपनी जान गंवानी पड़ी है। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने के एएसआई भंवरलाल ने बताया कि जैसलसर रोड स्थित हनुमान नगर में रहने वाला युवक श्रीडूंगरगढ़ से अपने घर जा रहा था। हाईवे से जैसलसर रोड़ पर बाईक लेकर आते ही बाईक अनियंत्रित हो गई एवं सड़क के मध्य स्थित खेजडी के पेड़ से टकरा गयी। युवक उछल कर खेजड़ी के अंदर जा गिरा एवं हेलमेट नहीं होने से कारण उसके सर में गंभीर चोंटें आई। आस पास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस ने एम्बुलैंस के सहारे उसे श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय पहुंचाया है। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। मृतक युवक झुंझुनूं जिले के टमकौर का निवासी बताया जा रहा है एवं करीब दस दिन पूर्व ही श्रीडूंगरगढ़ में अपने ननिहाल आया था। मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे है।