






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 अगस्त 2023। भूमि विकास बैंक के निर्वाचन के बाद क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। रविवार को गांव देराजसर में नवनिर्वाचित भूमि विकास बैंक के डायरेक्टर नेतादास स्वामी के आवास पर बैंक चैयरमैन सहित विभिन्न पदाधिकारियों का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा अतिथि रूप में मौजूद रहे और सभी वक्ताओं ने बैंक द्वारा किसानों के हितार्थ चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए लाभ लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंगलाराम गोदारा का मोटाराम स्वामी, बजरंगदास स्वामी ने, भूमि विकास बैंक के नवनिर्वाचित चैयरमैन रामनिवास गोदारा का सोहनदास स्वामी एवं शंकरदास स्वामी ने, बैंक सचिव वासुदेवसिंह भाटी का भंवरदास स्वामी एवं कानदास स्वामी ने, बैंक उपाध्यक्ष लियाकत अली का श्रवणदास स्वामी एवं बद्रीराम स्वामी ने, जिला परिषद सदस्य श्रीराम भादू का कानदास स्वामी एवं लिखमाराम भादू ने शॉल, साफे के साथ माल्यापर्ण से अभिनंदन किया। इस मौके पर बैंक के डायरेक्टर मोहनदान चारण, शंकरलाल रिंटोड, परमाराम मेघवाल, अजयकुमार गोदारा, उम्मेदसिंह राजपूत का भी अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि प्रेम भादू शेरूणा, दुलचासर सरपंच प्रतिनिधि मोडाराम महिया, मोहनलाल भादू, रूघाराम भादू, रेखाराम लेघा, नरसाराम भादू, चंदुराम भादू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व किसान मौजूद रहे। कार्यक्रम का संयोजन महेश शर्मा ने किया एवं स्वामी परिवार के महेन्द्र, भंवरलाल व संजय स्वामी ने सभी का आभार जताया।





