May 20, 2026
010101

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 अगस्त 2023। संघ के साथ तीर्थ के लिए रवाना हुई बुजुर्ग महिला वृदांवन में गुम हो गई और परिजन वृदांवन पहुंच कर उनकी तलाश में जुट गए है। गांव हेमासर व पुनदंलसर से तीर्थ यात्रा पर एक संघ बस द्वारा रवाना हुआ। संघ वृदांवान पहुंचा तो 5 अगस्त को निधिवन से लौटते हुए 65 वर्षीय शांतिदेवी पत्नी दिवंगत भागीरथ सारस्वा संघ बिछड़ गई। संघ सदस्यों ने उन्हें ढूंढने का प्रयत्न भी किया परंतु महिला का कुछ पता नहीं चल पाया। महिला का पुत्र घनश्याम ने वृदांवन पहुंच कर थाने में सूचना दी व छोटा पुत्र मुरलीधर ने मथुरा पहुंच कर रेलवे पुलिस को सूचना देते हुए आस पास के रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहें है। संघ भी एक दिन रूका रहा व उसके बाद संघ से कुछ लोग उनकी तलाश के लिए रूक गए व शेष बस द्वारा आगे रवाना हो गए। लापता बुजुर्ग महिला के दोनों पुत्रों ने तलाश में मदद करने की अपील सभी पाठकों से भी कि है। मुरलीधर ने बताया कि क्षेत्रवासियों को कोई जानकारी मिल तो 9377111255 नंबर पर संपर्क कर वे सूचना दे सकते है जिससे महिला की तलाश में मदद मिल सकें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वृंदावन के निधिवन से लौटते हुए शांति देवी संघ से बिछड़ गयी, परिजन वृंदावन, मथुरा सहित आस पास के इलाकों में तलाश कर रहें है।