






कोटासर में निकाली शोभायात्रा, हवन में दी आहुतियां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव कोटासर में भोमियाजी मंदिर प्रांगण में आयोजित भागवत कथा मंगलवार को पूर्ण हुई। कथा वाचक पंडित चंद्र मोहन ने हर्ष व उल्लास के साथ कथा पूर्ण करते हुए कहा कि भागवत कथा का श्रवण करने से ही मनुष्य कई पापों से मुक्त हो जाता है। इस मौके पर गांव में शोभा यात्रा निकाली गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने यात्रा में भजन किर्तन करते हुए फूलों की वर्षा की। आज पूर्णाहुति हवन का आयोजन किया गया जिसमें मौजिज ग्रामीणों ने भाग लिया। हवन में देश में शांति व खुशहाली के लिए प्रार्थनाएं करते हुए आहुतियां दी गई। पंडित विजय कुमार जाजड़ा व पंडित कन्हैयालाल पंचारिया द्वारा वैद मंत्रों के साथ हवन संपन्न करवाया गया। इस दौरान अमरसिंह पड़िहार, मालाराम सारण, भिंयाराम सारण, मालसिंह राठौड़, धनसिंह भाटी, प्रेमसिंह पडियार, भगवानसिंह भाटी, किशोरसिंह रूपावत, मालाराम, उमाराम, ओम सिंह सपत्निक यजमान के रूप में शामिल हुए।


करणी कथा पूर्ण होने पर लोक कल्याण के लिए हवन किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मोमासर बास के श्रीकरणी मंदिर परिसर में गौ सेवार्थ करणी कथा का आयोजन मंगलवार शाम पूर्ण हुआ। कथा वाचक डॉ करणी प्रताप ने अंतिम दिन माँ करणी का राव जैतसी को आशीर्वाद देने और अपने मढ देशनोक धाम की स्थापना की कथा सुनाई। किन्नू बन्ना ने भजन सुनाए और श्रद्धालुओं ने झूमते हुए माँ करणी के जयकारे लगाए। कथा पूर्ण होने के बाद लोककल्याण के लिए पूर्णाहुति हवन पूजन किया गया। हवन में आहुतियां देते हुए श्रद्धालुओं ने गौसेवा का प्रण लिया।





