May 21, 2026
WhatsApp Image 2023-08-09 at 8.05.02 PM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 अगस्त 2023। राजस्थान सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं से श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के प्रत्येक पात्र घर, पात्र नागरिक को लाभान्वित कर पार्टी की जनहित सोच से अवगत करवाने का बीड़ा उठाते हुए श्रीडूंगरगढ़ के कांग्रेस, यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं की टोली कांग्रेस प्रदेश कमेटी सदस्य हरिराम बाना की अगुवाई में क्षेत्र के गांवो में बुधवार से निकल पड़ी है। बाना ने बताया कि कांग्रेस सरकार को रिपीट करवाने के संकल्प के साथ कार्यकर्ता हर घर राहत अभियान को मूर्त रूप दे रहे है। अभियान का आगाज बुधवार को गांव पुनरासर में हनुमानजी के दर्शन कर युवाओं ने विशेष ज्योत के साथ किया। इसके बाद ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की सम्पूर्ण जानकारी देने के लिए बनाई गई विशेष पुस्तिका दी। अभियान के तहत पूनरासर के साथ साथ गांव राजपुरा, मणकरासर, बींझासर और लोढेरा में कार्यकर्ताओं की टोली हर घर तक पहुंची। इस मौके पर ग्रामीणों ने युवा टीम का स्वागत किया व उत्साह के साथ अभियान की सराहना की। बाना ने बताया कि गांवो में चौपाल पर बैठे बड़े बुजुर्ग से बातचीत करते हुए कांग्रेस सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की चर्चा की गई और जनता को राहत स्थाई रूप से मिलते रहने के लिए कांग्रेस सरकार दोहराने की आवश्यकता बताई गई। इस दौरान इन गांवो की सभी गलियों में, सैंकड़ो घरों में लोगों से मिले व राज्य सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार किया गया। युवा टीम ने आमजन से सरकार को रिपिट करने के लिए कांग्रेस का साथ देने की बात कही। इस दौरान टीम में विक्रम सिंह कोटिडया, ओमप्रकाश जाखड़, मदनलाल नैण, तुलछीराम जाखड़, बीरबल साईं, गंगाराम गोदारा, भागीरथ गोदारा, रोहित गुर्जर, किशन वाल्मीकि, गोल्डन तंवर, गणपत जाखड़, अमित मीणा, कृष्णा चांवरिया, बाबूलाल चोटिया, कुलदीप चांवरिया, सुरेश चोटिया, विकास सुथार, दुर्गाराम सांसी, गोविंद गुरावा, बजरंगलाल चोटिया, सूरज चोटिया, मदन चोटिया सहित अनेक युवा मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कांग्रेस प्रदेश कमेटी सदस्य हरिराम बाना की अगुवाई में गांवो में रवाना हुई यात्रा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूनरासर में मिले अनेक ग्रामीणों से, सरकार को रिपिट करवाने का किया आग्रह।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बींझासर में पहुंची यात्रा, कई कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव लोढेरा में मिले बुजुर्गों से, की विस्तृत चर्चा, बताई योजनाएं।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गलियों में घुमे, महिलाओं को भी दी पुस्तिका।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवाओं को दी पुस्तिका, बताई योजनाएं।