May 21, 2026
0010101

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 अगस्त 2023। शहर के मुख्य बाजार में स्थित केकेसी कंपटीशन क्लासेज में आज राजस्थान व दिल्ली पुलिस में निकली नई भर्तीयों के लिए नया बैच प्रारंभ हुआ। सरस्वती पूजन करते हुए नए बैच का उद्घाटन सब इंस्पेक्टर वीरचंद ने किया। वीरचंद ने विद्यार्थियों को निरंतर व निष्ठा से राजकीय सेवा में चयन के लिए तैयारी करने की प्रेरणा दी। वीरचंद ने स्वयं के सब इंस्पेक्टर बनने व अध्ययन के दौरान आने वाली चुनौतियों के बारे में पूरी जानकारी दी। उन्होंने छात्र जीवन के अनेक अनुभव बताए। कांस्टेबल अनिल ने युवाओं को नशे से दूर रहने की प्रेरणा दी। संस्था के निदेशक रिछपालसिंह व राज सर ने अतिथियों का स्वागत सम्मान किया। राज सर ने संचालन करते हुए विद्यार्थियों को एकाग्रचित होकर अध्ययन करने की प्रेरणा दी। रिछपाल सिंह ने सभी का आभार जताया और इस दौरान बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में भाग लिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सब इंस्पेक्टर वीरचंद ने किया नए बैच का उद्घाटन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वीरचंद ने विद्यार्थियों को निरंतर व निष्ठा से तैयारी करने की प्रेरणा दी।