






शहीद कालूराम जयंति मनाई, लिया संकल्प।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शहीद कालूराम मेघवाल की 119वीं जयंति आज अंबेडकर भवन में मनाई गई। इस दौरान उपस्थित वक्तओं ने सामाजिक विषमता व छुआछूत मिटाने के लिए संघर्ष करने वाले शहीद कालूराम के जीवन से संघर्ष की प्रेरणा लेने की बात कही। सभी ने छुआछूत का विरोध करने व समानता को बढ़ावा देने वाले विचारों को अपनाने का संकल्प लिया। इस दौरान उपस्थित मालाराम मास्टर, श्रीराम लिखमादेसर, मदन मेघवाल लिखमादेसर, प्रकाश गांधी, थानमल भाटी, गोपाल ऊपनी, खीराजराम ऊपनी, आदुराम गांधी सहित अनेक सदस्य उपस्थित व सभी ने शहीद की स्मृति में पुष्पाजंलि अर्पित की।

सिद्ध समाज ने उठाई आरक्षण की मांग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अखिल भारतीय जसनाथी महासभा के सदस्यों ने मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देकर सिद्ध समाज को राजस्थान सरकार द्वारा बढ़ाए गए आरक्षण में अति पिछ़डा वर्ग में शामिल किए जाने की मांग की है। अध्यक्ष नथुनाथ मंडा ने बताया कि राजस्थान सरकार ने अन्य पिछड़ा वर्ग का आरक्षण 21 से बढाकर 27 प्रतिशत कर दिया है। इस आरक्षण में एक नई कैटेगरी प्रस्तावित है जिसमें सिद्ध जाति सभी मापदंड पूरे करती है। सिद्ध जाति को सरकार द्वारा अतिपिछड़ा वर्ग के आरक्षण में शामिल किया जाना चाहिए। इस दौरान भंवरनाथ सिद्ध, रूपनाथ, मूलनाथ सिद्ध, महेन्द्रनाथ, धन्नानाथ धनेरू सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहें।

16 को जागरण, 18 सितबंर को खाटू धाम रवाना होगा पैदल यात्री संघ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। खाटू धाम पैदल यात्री संघ की बैठक रविवार शाम श्याम मंदिर, आडसर बास में संपन्न हुई। बैठक में आगामी 16 सितबंर को जागरण का आयोजन तथा 18 सितम्बर को पैदल संघ खाटू धाम के लिए रवाना होने का निर्णय लिया गया। संघ श्याम मंदिर विशेष पूजा आरती के बाद बाबा के दर्शन करके गाजे बाजे के साथ धूमधाम से रवाना होगा। बैठक की अध्यक्षता करते हुए रामेश्वरलाल बाहेती ने बताया कि संघ के सदस्यों को विभिन्न जिम्मेदारियां वितरित की गई। जिसमें ध्वजाधारी की जिम्मेदारी विक्की प्रजापत व मुकेश प्रजापत को सौंपी गई है। बैठक में मदनलाल बाहेती, कैलाश प्रजापत, हरिओम सोनी, सुर्यप्रकाश सोनी, नंदकिशोर सोनी, विकास सोनी, अरूण सिखवाल व राजकुमार जोशी सहित अनेक संघ सदस्य उपस्थित रहें।

एक शाम शिव भोले के नाम का आयोजन होगा आज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सरदारशहर रोड पर स्थित आज रात सरदारशहर रोड पर स्थित दंडी स्वामी रामनारायण सेवा संस्था द्वारा एक शाम शिव भोले के नाम जागरण का आज आयोजन होगा। संस्था जुड़े सदस्यों ने बताया कि आज रात संस्था परिसर में स्थित शिव मंदिर परिसर में जागरण का आयोजन होगा जिसमें भजन गायक भंवरलाल राणा, रमेश राणा अपने भजनों की प्रस्तुतियां देंगे।
आज सजेगा महाकाल का रूप।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सावन मास के छठे सोमवार को आज चिडपडनाथजी की बगेची में महादेवजी का विशेष श्रृंगार किया जाएगा। मूर्ति कलाकार गजानंद नाई ने बताया कि आज खड़े महाकाल की भव्य झांकी सजाई जाएगी। झांकी सजाने की तैयारी में नाई के साथ भावना पुरोहित, मोनिका सिखवाल, शानू सिखवाल, सरिता गट्टानी अपनी सेवाएं देंगी। संचालक राम दर्जी ने बताया कि शाम 8 बजे महाकाल की विशेष पूजा आरती की जाएगी। दर्जी ने बताया कि आज रात को मंदिर प्रांगण में 10:00 बजे से जागरण का आयोजन भी होगा।



