May 20, 2026
0b86eb24-505c-47cb-b4ff-c03c43d67f94

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 जुलाई 2020। श्रीडूंगरगढ़ उपखंड क्षेत्र में 10वीं व 12वीं की नई किताबों में प्रताप के गौरवशाली इतिहास से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए भाजपा देहात जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत, धनेरू सरपंच मोहन स्वामी, भाजपा के रतनसिंह नोसरिया, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद,
श्रीक्षात्र पुरुषार्थ फाउंडेशनए ने अपना पुरजोर विरोध जताया है। सभी ने मुख्यमंत्री सहित शिक्षा मंत्री से इतिहास से छेड़छाड़ नहीं करने की बात कहते हुए किताबों में बदलाव की मांग की है। सारस्वत ने कहा कि महाराणा का इतिहास आज भी जनमानस में स्वाभिमान जगाने वाला है। लोकगीतों में उनकी वीरता आज भी बसी हुई है उनके लिए पाठ्यक्रम में आपत्तिजनक बदलाव आने वाली पीढ़ियों से उनका गौरव छीन लेने जैसा भयानक सिद्ध होगा। सरकार को तुरन्त बदलाव करते हुए सही नजरिया विद्यार्थियों के सामने पेश करना चाहिए। एबीवीपी और श्री क्षात्र पुरूषार्थ फाउंडेशन ने इसका पूरजोर विरोध की चेतावनी भी दी है। इन संगठनों ने मांग की है कि मुख्यमंत्री राज्य में इतिहास के पाठ्यक्रम के लिए एक स्वायत्त समिति का गठन करें जो सत्ता के प्रभाव से मुक्त होकर काम कर सके। उपखंड अधिकारी राकेश कुमार न्योल को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया जिसमें फाउंडेशन के कार्यकर्ता एडवोकेट रणवीरसिंह खिंची, जेठूसिंह पुन्दलसर, राहुल पुरोहित, देव शर्मा, मनोज नाई, उपेंद्र सिंह, पदम सिंह, पूनम सिंह, पुरुषोत्तम सिंह, हुकम सिंह, अभिषेक सिंह, अर्जुन सिंह, मोनू बन्ना, प्रताप सिंह, शामिल रहें।
एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन देने के दौरान प्रदर्शन किया व प्रमाप के शौर्य के नारे भी लगाएं। प्रदर्शन में दीपांशु जाड़ीवाल, करण कुमार, विजय सिंह, सुरेन्द्र, अजय पूनियां, प्रताप सिंह उपस्थित रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने भी प्रताप के शौर्य को बनाएं रखने की मांग की है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्री क्षात्र पुरुषार्थ फाउंडेशन ने मुख्यमंत्री से पाठ्यक्रम में बदलाव की मांग है।