August 30, 2026
0b86eb24-505c-47cb-b4ff-c03c43d67f94

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 जुलाई 2020। उपखंड कार्यालय के पास में बुधवार को हुई चाकूबाजी की घटना में घायल युवक के पर्चा बयान के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज कर लिया है। थानाधिकारी सत्यनारायण गोदारा ने बताया कि घायल युवक उदरासर निवासी शिवपाल जाट ने प्रताप बस्ती निवासी प्रभूदयाल जाट पर गाली गलौच करने एवं मना करने पर चाकू से हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए प्रभूदयाल को आज गिरफ़्तार कर लिया गया है। बुधवार शाम हुई इस घटना के बाद प्रताप बस्ती में सनसनी फैल गई थी। घायल शिवपाल को बीकानेर रैफर किया गया था।