






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 अगस्त 2023। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 79वीं जयंती पर रविवार सुबह पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा के आवास पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं को गोदारा ने राजीव गांधी के जीवन और देश के लिए दिए बलिदान के बारे में बताया। इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा, कांग्रेसी नेता राधेश्याम सारस्वत, मनोज पारख, विमल भाटी, रमेश प्रजापत, रमेश बासनिवाल, हीरालाल कूकना, सत्यनारायण जाट, सुरेन्द्र महावर, मुंशी टेलर, दाऊद काजी, रमेश व्यास, मनोज सुथार, देवकिशन जोशी, विनोद वाल्मीकि, नोरतन वाल्मीकि, मनोज सोमाणी, राजेश मण्डा, रामलाल वाल्मीकि, जीतू वाल्मीकि, राहुल वाल्मीकि, सन्दीप वाल्मीकि सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और मौन के साथ श्रद्धांजलि दी।




