






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 अगस्त 2023। सिंधी समाज द्वारा सामूहिक रूप से किये जा रहे भगवान झूलेलाल को समर्पित 40 दिवसीय धार्मिक आयोजन चालिहो में पूरा समाज सांस्कृतिक रंग में रंगा हुवा है। झूलेलाल मंदिर में आयोजित हो रहे इस कार्यक्रम के 35वें दिन शनिवार शाम को मंदिर में बच्चों ने संत कंवरराम का रूप धारण किया और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। भजन मंडली ने भजनों की प्रस्तुतियां दी और बच्चों ने नृत्य किया। इस दौरान समाज के युवा रवि रिझवानी का जन्मदिन भी सामूहिक रूप से मनाया गया। किशोर सिंधी, पूजा खटनाणी, चारु खटनाणी, जसवंत संगवानी, मीनाक्षी सिंधी आदि सक्रिय रहे।




