






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 अगस्त 2023। वाल्मीकि समाज के हितों की रक्षा करने के लिये विधानसभा में आवाज उठाई और अब नगरपालिका की भर्ती में प्राथमिकता देना सुनिश्चित करेंगे। यह बात कही क्षेत्रीय विधायक गिरधारीलाल महिया ने और इस बात से गदगद वाल्मीकि समाज ने महिया का जोरदार स्वागत, अभिनंदन किया। रविवार को हुए कस्बे के वाल्मीकि बस्ती में वाल्मीकि समाज शमशान की नवनिर्मित चारदीवारी के लोकार्पण समारोह में बड़ी संख्या में वाल्मीकि समाज के लोग भी शामिल हुए। कार्यक्रम में वाल्मीकि समाज की और से 21 किलो की माला पहना कर और बाबा साहब का चित्र, प्रशस्ति पत्र देकर विधायक महिया का स्वागत किया गया। इस मौके पर समाज को संबोधित करते हुए महिया ने गरीब, पिछड़े व वंचित तबके के हितों की रक्षा के साथ साथ उन्हें जागरूक करना भी आवश्यक बताया। कार्यक्रम में माकपा नगर अध्यक्ष कॉमरेड रामेश्वरलाल बाहेती, कॉमरेड निर्मल वाल्मीकन, कॉमरेड मंगतूराम वाल्मीकि, चेनरूप तेजी, हरी सिखवाल, तिलोकचंद नायक बाबूलाल, देवकिशन, पार्षद प्रकाश चंद मलघट, हनुमान मेघवाल, वाल्मीकि मंदिर समिति अध्यक्ष सुरेंद्र वाल्मीकि, अजय वाल्मीकि, पंकज, गौतम, अमित, सोनू, बजरंग, भरत, विमल, सरदार, सूरज, श्रीकान्त सहित बड़ी संख्या में वाल्मिकी समाज की महिलाएँ, युवा एवं नागरिक मौजूद रहे। सभी मे कस्बे में टोमा सेंटर, उपजिला चिकित्सालय, कन्या महाविद्यालय, ड्रेनेज सिस्टम आदि स्वीकृत करवाने के लिए महिया का आभार जताया








