May 21, 2026
IMG-20230820-WA0074

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 अगस्त 2023। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में फसलों के लिए जानलेवा बने बने बिजली संकट के दौर में अब हालात और बिगड़ने वाले हैं। विद्युत निगम के सभी तकनीकी कर्मचारी एक साथ सामूहिक अवकाश पर चले गए हैं। राजस्थान विद्युत तकनीकी कर्मचारी एसोसिएशन के बैनर तले अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पूरे राज्य के तकनीकी कार्मिक सोमवार से जयपुर में अनिश्चित कालीन महापड़ाव शुरू करेंगे। इस महापड़ाव में श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में समस्त 29 तकनीकी कार्मिक भी शामिल होंगे। कर्मियो ने सामूहिक अवकाश का ज्ञापन सहायक अभियंता को सौंपा है और आंदोलन में उतरने की घोषणा की है। कर्मियों के अवकाश पर जाने के बाद क्षेत्र के जीएसएस रामभरोसे हो जाएंगे और किसी भी प्रकार के फाल्ट होने पर उसे दूर करना खासा मुश्किल हो जाएगा। विदित रहे कि क्षेत्र में बिजली संकट में बार बार फाल्ट हो रहे है और अब कार्मिक अवकाश पर जाने के बाद यह फाल्ट समय पर दूर कैसे होंगे यही सवाल किसानों को ओर ज्यादा परेशान कर रहा है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विद्युत निगम के कार्मिक गए हड़ताल पर, अब जीएसएस रामभरोसे।