May 20, 2026
0010101

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 अगस्त 2023। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव मिंगसरिया में चिंरजीवी निशुल्क दवा योजना के तहत दवा वितरण के दौरान हुए विवाद में दो पक्षों ने आमने सामने मामले दर्ज करवाए है। श्रीडूंगरगढ़ थाने से मिली जानकारी के अनुसार एएनएम लीला ने मिंगसरिया निवासी राजेन्द्र मेघवाल के खिलाफ छीना छपटी करने, लज्जा भंग करने का प्रयास करने, गाली-गलौच करने, कागजात फाड़ने, दवाईयां फेंकने एवं राजकार्य में बाधा ड़ालने, वीडियो बना कर ब्लैकमेल करने की धमकी देने, 20 हजार रुपए मांगने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। इस मामले की जांच एएसआई रविन्द्रसिंह को सौंपी गई है। वहीं दूसरी और मिंगसरिया निवासी राजेन्द्र मेघवाल ने एएनएम लीला के खिलाफ दर्ज करवाए मामले में नर्स पर जरूरतमंदों को दवाईयां नहीं बांटने और दवाईयां बांटने के लिए आग्रह करने पर जातीसूचक गालियां देने का आरोप लगाया है। राजेन्द्र ने पुलिस को बताया कि आरोपी सार्वजनिक रूप से जातीय आधार पर उसे अपमानित कर रही थी इसी दौरान गांव के संदीपसिंह, अशोकसिंह, श्योपालसिंह, दुर्जनसिंह आदि भी वहां पहुंच गए एवं मुझे झुठे मुकदमें में फंसा देने के लिए एएनएम को उकसाया। पुलिस ने यह मामला भी दर्ज कर लिया है एवं इसकी जांच सीओ श्रीडूंगरगढ़ करेगें।