May 21, 2026
0010101

श्रीडूंगरगढ़ में सजा बाबा केदार का दरबार, भक्तों ने उत्साह से किए दर्शन

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 अगस्त 2023। क्षेत्र में इस बार दो सावन होने के साथ ही शिव भक्तों में जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा है। सावन सोमवार पर आज अलसुबह से ही शिव मंदिरों में भीड़ रही व हर हर महादेव के जयकारों से शिवालय गूंजे उठे। श्रद्धालुओं ने शिव पूजन किया व चिड़पड़नाथ जी की बगीची में केदारनाथ थीम पर फूलों से शिवालय को सजाया गया है। यहां पर सरीता गट्टाणी, मोनिका सिखवाल, भावना पुरोहित, शानू सिखवाल, कृष्णा आसोपा, ममता बिहानी द्वारा शिवालय को सजाया गया। संचालक रामजी दर्जी ने बताया कि शाम 8.15 बजे आरती की गई एवं रात्रि 10 बजे से जागरण शुरू हुआ है। जागरण में स्थानीय कलाकारों द्वारा अपनी प्रस्तुतियां दी जा रही है। यहां व्यवस्थाओं में भोले की फौज, करेगी मौज के कार्यकर्ता जुटे हुए है। आप भी देखें केदारनाथ को श्रीडूंगरगढ़ में सजाने के फोटो एवं नीचे दिए गए लिकं पर क्लिक कर वीडियो दर्शन भी करें, हमारे फेसबुक पेज को फोलो जरूर करें। https://fb.watch/mzkmR_IA65/

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ में सजाए गए साक्षात केदार दर्शन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रृद्धालूओं में रहा उत्साह।

लोक देवता हरिराम बाबा की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 अगस्त 2023। आज नागपंचमी के अवसर पर गांव ठुकरियासर में लोक देवता हरिराम बाबा के मंदिर का निर्माण किया गया जिसमें आज मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा धूमधाम से की गई। भव्य कार्यक्रम में पंडितो ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्राण प्रतिष्ठा करवाई। बाबा के प्रसिद्ध मंदिर झोरडा के महंत हनुमानजी महाराज व पुजारी रमेश आयोजन में शामिल हुए। सुनील तावणीया ने बताया की मंदिर का निर्माण ग्रामीणों के सहयोग से किया गया और नागपंचमी पर बड़ी संख्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भाग लेकर बाबा के दर्शन किए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाबा हरिरामजी हुई मुर्ति प्राण प्रतिष्ठा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बड़ी संख्या में मौजूद रहे ग्रामीण एवं श्रृद्धालू।

खुलेगें 6 नवीन पशु उपकेन्द्र, जारी हुई स्वीकृतियां।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 अगस्त 2023। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में छह गांवों में नए पशु चिकित्सा उपकेन्द्र खुलने की स्वीकृति सोमवार को जारी हो गई है। विधायक गिरधारीलाल महिया ने बताया कि क्षेत्र के गांव तोलियासर, नोसरिया, जोधासर, इंदपालसर सांखलान, धर्मास व पुन्दलसर में नवीन पशु उपकेन्द्र खुलवाने की स्वीकृति दिलवाई गई है। इन गांवों में  जिसकी मांग इन गांवों के पशुपालकों द्वारा लगातार की जा रही थी। पशुपालकों की मांग के आधार पर राजस्थान सरकार व मंत्री कार्यालय को अनुशंसा भिजवाने पर राजस्थान सरकार के पशुपालन विभाग ने स्वीकृतियां जारी कर दी है। नवीन पशु उपकेन्द्र खुलवाने पर इन गांवों के पशुपालकों ने विधायक महिया का और महिया ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं पशुपालन मंत्री लालचंद कटारिया का आभार जताया है।

 

लाछड़सर में मंगलवार को पहुंचेगें कुशालगिरी महाराज और ओम मूंडेल, गौ-सेवा संस्थान में होगा कार्यक्रम।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 अगस्त 2023। क्षेत्र के गांव लाछड़सर के श्रीकृष्ण गौ-सेवा संस्थान में मंगलवार को सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में नागौर के संत कुशालगिरी महाराज एवं भजन गायक ओम मूंडेल शामिल होगेँ। सुबह 11 बजे होने वाले इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आस पास के श्रृद्धालू मौजूद रहेगें।

जलदाय विभाग का घेराव मंगलवार को।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 अगस्त 2023। कस्बे में पेयजल किल्लत को लेकर आक्रोशित युवाओं द्वारा मंगलवार को युवा कांग्रेस के जिला महासचिव गोल्ड़न तंवर की अगुवाई में सहायक अभियंता का घेराव किया जाएगा। गोल्ड़न ने बताया कि जलदाय विभाग की उदासीनता के कारण शहरवासी परेशान हैं और आए दिन पानी के लिए टैंकर मंगाने पड़ रहे है। नियमित पानी आए और टूटी हुई पाइप लाइन को सही करवाने के लिए  किए जा रहे इस घेराव के बाद उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन भी दिया जाएगा।

पूरे प्रदेश की साईकिल यात्रा हुई पूर्ण, बुधवार को होगा अभिनंदन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 अगस्त 2023। राजस्थानी भाषा की मान्यता को लेकर प्रदेश भर में जागरूकता लाने के लिए पूरे राजस्थान की साईकिल यात्रा पर निकले क्षेत्र के गांव रिड़ी के निवासी युवक लालचंद जाखड़ अपनी करीब 5 हजार किलोमीटर की साईकिल यात्रा पूर्ण कर बुधवार को श्रीडूंगरगढ़ पहुंचेगें। गत 29 जून को रवाना हुई इस यात्रा के तहत लालचंद राज्य के सभी जिलों में गुजरे एवं हर जगह पर राजस्थानी की मान्यता के लिए संघर्ष करने का संदेश दिया। यात्रा पूर्ण कर 23 अगस्त बुधवार सुबह 11 बजे श्रीडूंगरगढ़ के गांधी पार्क पहुंचेगें। जहां क्षेत्र के नागरिक उनका अभिनंदन करेगें।