May 20, 2026
kisan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 अगस्त 2023। क्षेत्र के करीब 11 गांवों से जुड़ें घरेलू एवं कृषि उपभोक्ता, पेयजल विभाग के कुंए व बिजली से चलने वाली जीवनपयोगी सेवाएं सभी कुछ पिछले 16 घंटों से बंद पड़े है और दादागिरी के बीच विभाग बेबस और जनता में टकराव वाली स्थितियां बन गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रिड़ी 132केवी जीएसएस से निकल कर नौररिया, बाडे़ला, इंदपालसर हिरावतान व हथाणा स्थित छह जीएसएस के लिए जाने वाली 33केवी की लाईन में फाल्ट आने के कारण सोमवार शाम को 5 बजे इन जीएसएस से जुडी समस्त क्षेत्र में बिजली गुल हो गई। 33केवी की लाईन में फाल्ट आने एवं तार टुट कर जमीन पर गिर जाने को विभागीय सिस्टम में बेहद गंभीर स्थिति मानी गई है एवं त्वरीत प्रभाव से फाल्ट दूर करने, तार जोड़ने का प्रोटोकाल होता है। लेकिन यहां 16 घंटे बीत जाने के बाद भी फाल्ट सही नहीं हो पाया है करीब और 11 गांवों के हजारों किसानों को पहले से व्याप्त बिजली संकट में और अधिक परेशान होना पड़ा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव रिड़ी से निकल कर जाने वाली यह लाईन पुरानी है एवं जब लाईन बिछाई गई तब इसके आस पास बसावट नहीं थी एवं धीरे धीरे लाईनों के पास बसावट हो गई। ऐसे में अब ये बसे हुए लोग इस लाईन को दुरूस्त नहीं करने दे रहे और विभागीय कर्मचारी भी खुद को बेबस मान रहे है। ऐसे में लाईन दुरूस्त करवाने की मांग को लेकर कई गांवों के किसान एवं लाईन को सही नहीं करने दे रहे किसानों के बीच टकराव की स्थिति बन रही है। अगर विभागीय हस्तक्षेप कर मामले का निस्तारण नहीं किया गया तो दोनो पक्षों के बीच तनाव बढ़ने के आसार भी है। क्षेत्र के किसान नेता तोलाराम जाखड़ ने इस स्थिति पर रोष जताते हुए इस स्थिति को निगम अधिकारियों का फेलियर बताया एवं पहले से जल रही फसलों के लिए एक बारी की सिचांई चुकने का मतलब फसलों को और अधिक बर्बाद करना है। ऐसे में किसानों की आंखों के सामने विभागीय उदासीनता के कारण फसलें मर रही है और विभाग के अधकिारी फोन बंद कर चैन की नींद ले रहे है। जाखड़ ने शीघ्रताशिघ्र समाधान निकलवाने की मांग की है। जाखड़ ने बताया कि या तो पुलिस सहायता से लाईन को जोड़ा जाए या फिर लाईन को थोड़ा आबादी से दूर कर थोड़ा बहुत चेंज किया जाए, जो भी किया जाए विभाग के अधिकारी त्वरित प्रभाव से करें। इसके अभाव में जहां क्षेत्र में आपसी टकराव भी हो सकता है वहीं विभाग के खिलाफ भी किसानों का गुस्सा फूट सकता है।

यह कहा अधिकारियों ने।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। इस संबध में विद्युत विभाग के अधिक्षण अभियंता भूराराम चौधरी ने बताया कि  रिड़ी 132 केवी जीएसएस से निकल रही पुरानी लाईन के आस पास आबादी हो गई और इसके बदलने की मांग भी कई बार आई। लेकिन 33केवी की लाईन ऐसे अचानक से नहीं शिफ्ट की जा सकती। इसके लिए अलग से बजट का प्रावधान करना पड़ता है। ऐसे में पुलिस एवं प्रशासन की सहायता से समझाईश कर शीघ्रताशिघ्र लाईन में से फाल्ट निकाला जाएगा व लाईन को तेयार किया जाएगा।