






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 अगस्त 2023। बिना नबंर की बोलेरो ने आकर मारपीट करते हुए चैन, अंगूठी छीन लेने का आरोप लगाते हुए दो जनों का मामला दर्ज किया है। गांव इंदपालसर बास राईकान निवासी 30 वर्षीय नरपतसिंह पुत्र जगमालसिंह राईका ने इसी गांव के भोपाल, राजूराम पुत्र मोहनराम राईका व हड़मानाराम पुत्र बन्नाराम राईका सहित 2-3 अन्य पर आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि 16 अगस्त को शाम 5.30 बजे घर से खेत जाने के लिए अपनी गाड़ी निकाल रहा था। तभी अचानक एक सफेद रंग की बिना नम्बर की बोलेरो कैम्पर रूकी और आरोपी हाथ में सरिया, कुल्हाड़ी, लाठी लेकर उतरे और जबरन घर में घुसते हुए गेट तोड़कर मारपीट की। आरोपियों ने रंजिश में हमला करते हुए गाड़ी के शीशे तोड़ डाले व सोने की चैन, अंगूठी छीन लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।



