May 20, 2026
0010101

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 अगस्त 2023। क्षेत्र में व्याप्त गम्भीर बिजली संकट क्षेत्र में फसलों के लिए बड़ी आफत बनी हुई है। इजे आफत के दौर में गांव जैसलसर के किसानो को आंशिक राहत मिली है अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर के रूप में। कांग्रेसी नेता केशराराम गोदारा ने बताया कि इस सबन्ध में पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा द्वारा ऊर्जा मंत्री से मांग की गई थी। जैसलसर के किसान पिछले तीन दिनों से प्रधान प्रतिनिधि केशराराम गोदारा के साथ बिजली एसई कार्यालय में डेरा डाले हुए थे। बुधवार को जैसलसर 33केवी जीएसएस पर 3.15केवीए का नया पावर ट्रांसफार्मर स्थापित करने का स्वीकृत आदेश जारी होने पर किसानों ने आभार जताया। जैसलसर के किसान भंवरलाल जाखड़, कानाराम चाहर, मुकनाराम गोदारा, गणेशराम चाहर, सावताराम नायक, हिम्मत नाथ आदि में गोदारा का आभार जताया।