






श्रीडूंगरगढ टाइम्स 4 जुलाई 2020। रविवार को गुरू पूर्णिमा पर क्षेत्र की गोशालाओं में विशेष पूजा अर्चना की जाएगी। हिन्दु धर्म में विशेष महत्व रखने वाले पूर्णिमा के दिन बाडेला की गिरधर गोपाल गौशाला में एक क्विंटल लापसी का भोग गोमाता को लगाया जाएगा। गांव के हरिप्रकाश ज्याणी ने जानकारी देते हुए बताया कि लापसी आज शाम को बना कर रख दी गयी है जो कल सुबह ठंडी हो जाने पर ग्रामीण अपने हाथों से गायों को खिलाएंगे। श्रीडूंगरगढ में आडसर बास स्थित गोपाल गौशाला, गुसाईंसर बड़ा की श्रीकृष्ण गोशाला में भी विशेष दान पुण्य के कार्य होगें व गायों को गुड़ व चारा खिलाया जाएगा।




