May 20, 2026
1

माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का होगा आयोजन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा 27 अगस्त को कालूबास के माहेश्वरी भवन में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में अस्थि रोग विशेषश्र डॉ जीएस विजय, सर्जन डॉ प्रमोद नारंग, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ गौरव गोम्बर, फिजिशियन डॉ विकास पारीक, चर्म रोग व हेयर ट्रांसप्लांट सर्जन डॉ सौरभ अग्रवाल, नाक कान गला विशेषज्ञ डॉ मदनगोपाल भट्टड़, युरोलोजिस्ट व किडनी स्टोन सर्जन डॉ रूचिर अरन, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ निष्ठा अग्रवाल, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ मिनाक्षी गोम्बर अपनी सेवाएं देंगी। इस दौरान ईसीजी, शुगर, स्पाईरोमीटर, ब्रेथोमीटर टेस्ट(अस्थमा जांच) निशुल्क की जाएगी। मंडल सदस्या ने बताया कि रविवार को 10 बजे से 5 बजे तक शिविर होगा जिसमें पहले आओ पहले पाओ के आधार पर रजिस्ट्रेशन होगा।

सारस्वत ने जीव सेवा को बताया ईश्वर भक्ति।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव तोलियासर की खेतेश्वर वाटिका में गांव के राजपुरोहित परिवार द्वारा 11 मंजिला पक्षी शाला का निर्माण दिवंगत भंवरीदेवी पत्नी पोकरराम राजपुरोहित की स्मृति में बनवाया गया। इस पक्षी गृह का जीव सेवा में समर्पण आज भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत ने किया। सारस्वत ने कहा कि सनातन संस्कृति में जीव सेवा को ईश्वर भक्ति के समान महत्व दिया गया है और प्रत्येक सनातनी इसके लिए प्रयासरत भी रहता है। इस दौरान गणंश मंदिर सेवा समिति सहित अनेक ग्रामीणों ने सारस्वत का सम्मान किया। यहां अमरसिंह राजपुरोहित, गणेशराम राजपुरोहित, मंडल महामंत्री महेश राजोतिया, पूर्व धर्मास सरपंच महेंद्र सिंह राठौड़, सीताराम राजपुरोहित, सुरेन्द्र चुरा, बजरंग राजपुरोहित, भगवान सिंह तंवर, लक्षमण सिंह, गणेश सिंह, राजाराम राजपुरोहित, डूंगरसिंह आदि उपस्थित रहें।

बीरबल ढबास मेमोरियल कप किक्रेट प्रतियोगिता 27 से प्रारंभ।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव मोमासर में बीरबल ढ़बास मेमोरियल कप-2023 के रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता के मुकाबले 27 अगस्त से प्रारंभ होंगे। विधायक गिरधारीलाल महिया प्रतियोगिता का उद्घाटन करेंगे व सरपंच सरिता देवी संचेती, पूर्व सरपंच जेठाराम भामूं अतिथियों का स्वागत करेंगे। आयोजक टीम के सदस्य ने बताया कि ताल मैदान मोमासर में रविवार रात सवा आठ बजे उद्घाटन होगा।

फीस जमा करने की तिथि बढ़ाने की मांग।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजकीय महाविद्यालय छात्रसंघ उपाध्यक्ष रणजीत बावरी ने आज महाविद्यालय प्रशासन को कॉलेज आयुक्त के नाम ज्ञापन सौंप कर फीस जमा करवाने की तिथि बढ़ाने की मांग की है। बावरी ने बताया कि बीए तृतीय वर्ष के अनेक विद्यार्थी फीस जमा करवाने में पीछे रह गए है। जिससे छात्र हित में फीस जमा करवाने की तिथि बढ़ाई जानी चाहिए। इस दौरान गौरीशंकर गोदारा, हंसराज, लिछुराम आदि छात्र मौजूद रहें।

बहुजन समाज पार्टी की यात्रा पहुंचेगी 25 को।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बहुजन समाज पार्टी के बैनर तले संकल्प यात्रा प्रदेश भर में निकाली जा रही है। ये यात्रा 25 अगस्त को श्रीडूंगरगढ़ में सुबह 10 बजे प्रवेश करेगी। ये यात्रा धीरदेसर पुरोहितान, ठुकरियासर, तोलियासर, अंबेडकर स्मारक श्रीडूंगरगढ़, लखासर, सेरूणा होते हुए बीकानेर पहुंचेगी। पार्टी से जुड़े सदस्य तैयारियों में जुटें है व इन गांवो में ग्रामीणों से संपर्क करने में जुटें है।

पारख ने वार्ड 7 में किया संपर्क, बताई घर घर योजनाएं।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पालिका की नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख ने आज वार्ड 7 में लोगों से संपर्क किया। पारख ने वार्डवासियों की समस्याएं सुनी और कांग्रेस सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। वार्डवासियों में सफाई व्यवस्था के खिलाफ नाराजगी जताई। इस दौरान एनएसयूआई के मनीष सायच, काजल चांवरिया, तमन्ना प्रजापत, कान्तिलाल चांवरिया, वेदप्रकाश मलघट, नवरत्न तेजी सहित अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ता साथ रहें।