






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 अगस्त 2023। गांव गांव में पर्यावरण जागरण की अलख लेकर पहुंच रही यात्रा का ग्रामीण भी उत्साह के स्वागत करते हुए अपना समर्थन दे रहें है। भारतीय किसान संघ के बैनर तले यात्रा आज गांव नारसीसर, सेरूणा, झंझेऊ, जोधासर, पुन्दलसर, सालासर पहुंची व इन गांवो में ग्राम सभाए की। ग्रामीणों में संघ से जुड़ने का आग्रह भी है और वे पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता बरतने का संकल्प भी ले रहें है। जाखड़ ने आने वाला भविष्य पर्यावरण के प्रति जागरूकता का बताया। जाखड़ ने बताया कि गांवो में सरकार व नेताओं के प्रति नाराजगी है और बिजली समस्या को लेकर भारी रोष है। जाखड़ ने कहा कि क्षेत्र के किसान नेताओं के झूठे आश्वासनों से ऊब गए है और किसान व ग्रामीण बिना नेताओं के स्वयं अपनी लड़ाई लड़ने का मानस बना रहें है। ग्रामीणों को पौधों का वितरण किया गया व प्रति व्यक्ति एक पौधा लगाने व उसका पालन करने का संकल्प करवाया गया। इस दौरान किशनलाल, चेतनराम मेघवाल, रामूराम नैण, भागीरथ, भैराराम, अजीत सिंह, मुन्निराम, रवि, रामप्रताप, प्रह्लाद, सुरेश, हंसराज डेलू साथ रहें।







