






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 अगस्त 2023। बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रिय बैंक की पंचायत समिति शाखा के तत्वाधान में गुरूवार को श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति के सभागार में डिजिटल साक्षरता चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रिर्जव बैंक आफ इंडिया के प्रतिनिधि अखिलेश तिवारी रहे और नाबार्ड के डीडीएम रमेश तांबिया, एसबीआई के एलडीएम यदुनंदन व्यास अतिथि रूप में मौजूद रहे। जिन्होंनें डिजिटल साक्षरता के बारे में और डिजिटल वित्तिय सुरक्षा, बैंकिंग, ऋण योजनाओं से संबंधित सभी जानकारियां दी। इस दौरान बैंकिंग संबंधी सभी नई गाइडलाइंस के बारे में भी विस्तार से बताया गया। नाबार्ड के रमेश तम्बिया ने पशुपालन, किचन गार्डन, मछली पालन को प्रोत्साहित करने के लिए केन्द्र सरकार की विभिन्न येाजनाओं के बारे में बताया व इन योजनाओं के माध्यम से किसानों द्वारा अपनी खेती के साथ साथ आय वृद्धी संभव बताई। इस मौके पर बीआरकेजीबी शाखा प्रबंधक राजकुमार शर्मा, सहायक प्रबंधक देवेश मदान, बैंक के कार्मिक रामलाल आसोपा, एडवोकेट मघाराम सुथार आदि ने अतिथियों का माल्यापर्ण कर स्वागत किया। कार्यक्रम में विजय जैन, मनोज कुमार नाई, विकास वर्मा, सहित बड़ी संख्या में बैंकिंग अधिकारी, स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं मौजूद रही।








