May 21, 2026
0010101

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 अगस्त 2023। श्रीडूंगरगढ़ थाने में दर्ज धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार हुए आरोपी प्रवीण पुगलिया को न्यायालय ने जेल भेज दिया है। एडवोकेट मोहनलाल सोनी ने बताया कि फर्जी पट्टा बनवाने के आरोप में पुगलिया को गिरफ्तार किया गया था और उसने अपनी जमानत अर्जी भी लगाई थी। लेकिन न्यायालय की और से जमानत खारीज करते हुए उसे बीकानेर जेल में जैसी कर दिया गया। परिवादी की और से पैरवी एड़वोकेट मोहनलाल सोनी एवं एडवोकेट दीपीका करनाणी ने की। सोनी ने बताया कि इस मामले में शनिवार को जिला पुलिस अधिक्षक के समक्ष पेश भी हुआ गया एवं एसपी को ज्ञापन देकर मामले में परिवादी पवन सेठिया ने इस मुकदमें की पूरी जांच करने, षड़यंत्र में शामिल नगरपालिका कार्मिकों, जनप्रतिनिधियों व दलालों के खिलाफ भी कार्रवाही करने की मांग की है। ज्ञापन में फर्जी पट्टा बनाने की गैंग संचालीत होने का आरोप लगाते हुए मामले की जांच गहनता से करने की मांग की गई है।