May 20, 2026
WhatsApp Image 2023-08-30 at 3.17.31 PM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 अगस्त 2023। एक व्यापारी ने अपनी फर्म से करीब 6 लाख 90 हजार रूपए की खल व पशुआहार उधार दे दी व उधार लेने वाले ने बकाया चुकाने से मना करते हुए धमकाया तो व्यापारी ने थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया है। झुंझुनू के मंडावा में दुलचास गांव के निवासी 53 वर्षीय भागचंद पुत्र मगनाराम जाट ने ऊंटवालिया, चुरू निवासी सुरेन्द्रसिंह पुत्र रतनसिंह राठौड़ के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि बिसाऊ में उसकी फर्म चौधरी ट्रेडिंग कंपनी से आरोपी ने 6 लाख 90 हजार की खल व पशुआहार लिया। आरोपी ने 30 हजार रूपए प्रतिमाह देकर रूपए चुकाने की हां भरी और एक बार डेढ़ लाख रूपए दिए। आरोपी का गांव सेरूणा में पेट्रोल पंप स्थित है और 28 अगस्त को वह तहसील कार्यालय के सामने परिवादी से मिला। जब परिवादी ने रूपए देने की मांग की तो आरोपी ने उसे बकाया लौटाने से मना करते हुए गालीगलौच की व धक्का मुक्की करते हुए धमकाया। परिवादी ने रूपए हड़पने, धोखाधड़ी करने साढे़ चार लाख रूपए बरामद करवा कर लौटाने की मांग पुलिस से की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।