May 20, 2026
0010101

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 अगस्त 2023। क्षेत्र के सबसे बड़े गांव मोमासर में हर माह की एक तारीख को बाजार बंद रहेगा। ये फैसला सर्वसम्मति से लेते हुए व्यापार मंडल ने बताया कि महीने में एक दिन सभी व्यापारी अपने प्रतिष्ठान बंद रख कर अपने व्यक्तिगत कार्य को समय दे सकेंगे। मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार संचेती ने जानकारी देते हुए बताया कि मेडिकल व आवश्यक सेवा क्षेत्र वाले प्रतिष्ठानों को इससे छूट रहेगी। संचेती ने बताया कि आस पास के नागरिक भी 1 तारीख को कोई सामान लेने मोमासर बाजार नहीं पहुंचे। बाजार के सभी व्यापारियों को सूचना दे दी गई है वहीं ये निर्णय कल 1 सितंबर से ही लागू होगा।