






भादवा माह में पहला संघ रवानगी 3 को होगी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भादवा माह प्रारंभ होते ही धार्मिक मेलों व पदयात्राओं का मौसम प्रारंभ हो जाएगा। हर बार की तरह भादवा माह में पहला संघ 3 सितबंर को श्रीडूंगरगढ़ से परसनेऊ के लिए रवाना होगा। संघ के सदस्यों ने बताया कि कालू बास के दधीमती माताजी मंदिर से सवा तीन बजे धूमधाम से यात्रा रवाना होगी। पूरे रास्ते अखंड ज्योत भी साथ चलेगी और दादोसा महाराज के जयकारों के साथ यात्री जुलुस पूर्वक रवाना होकर मंदिर पहुंच कर धोक लगाएंगे। परसनेऊ पैदल यात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालु दधिमथी ई-मित्र सेवा केंद्र पर संपर्क कर सकतें है।
स्वर सम्राट गुलाबदास महाराज देंगे श्रीडूंगरगढ़ में भजनों की प्रस्तुति।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कल 1 सितबंर को कालूबास में अगवाणीजी महाराज के मंदिर में भव्य जागरण का आयोजन होगा। आयोजक मंडल के सदस्यों ने बताया कि रात 8 बजे से शुरू होने वाले कार्यक्रम में भजन गायक गुलाबनाथजी महाराज अपने भजनों की प्रस्तुतियां देती है। प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले इस जागरण में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे।
भाजपा सदस्यता अभियान के तहत जोड़े सदस्य।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आगामी चुनाव से पूर्व भाजपा द्वारा प्रदेश भर में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत श्रीडूंगरगढ क्षेत्र में भाजपा टीम सक्रिय नजर आ रही है। ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में मिस्ड कॉल के माध्यम से नए सदस्य जोड़े जा रहें है। इस दौरान बुधवार को अभियान के संयोजक हेमनाथ जाखड़ ने पार्टी कार्यकर्ताओं को नए सदस्य जोड़ने के लिए प्रेरणा देते हुए केन्द्र व राज्य में भाजपा सरकार सुनिश्चित करने का आह्वान किया। सुरेन्द्र चुरा ने पत्रक वितरित किए व नए सदस्य जोड़े। इस दौरान युवा मोर्चा से अभियान के सहसंयोजक आईदान जोशी, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष भवानी सिंह, अर्जुनराम शर्मा, मुखदास स्वामी आदि कार्यकर्ताओं ने पैंपलेट, स्टीकर कार्यकर्ताओं के घरों के आगे लगाते हुए प्रचार का गति दी। पार्टी सदस्यों ने बताया कि क्षेत्र में सदस्यता अभियान को ओर भी गति दी जाएगी।

धरना 13वें दिन भी जारी, बांधी काली राखी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। चयनित शारीरिक शिक्षकों को जिला आंवटित कर नियुक्ति देने की मांग पर शिक्षा निदेशालय के बाहर धरना लगा कर बैठे चयनित शारीरिक शिक्षकों का धरना बुधवार को 13वें दिन भी जारी रहा। बुधवार को प्रदर्शनकारियों ने काली राखी बांध कर शिक्षा विभाग द्वारा नियुक्तियां देने में की जा रही देरी पर रोष जताया। इस दौरान श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के चयनित शारीरिक शिक्षक रामनिवास बाना, रामकिशन जांगू, ओमप्रकाश कंस्वा, भीम गोदारा, किसन स्वामी, राधे मूंड आदि मौजूद रहे। धरने पर बुधवार को क्षेत्र के आरएलपी नेता विवेका माचरा भी पहुंचें एवं धरने को सर्मथन देते हुए सुनवाई नहीं करने पर रोष जताया।




