May 21, 2026
IMG-20230902-WA0053

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 सितम्बर 2023। क्षेत्र के गांव मोमासर निवासी मांगूराम भामू ने गांव में स्थित अपने भूखंड पड़ौसी छोटूराम और उसके चार बेटों के खिलाफ जरिये इस्तगासा भूखंड पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। मांगूराम ने पुलिस को बताया कि उसने गत 22 दिसम्बर 2022 को भूखंड खरीदा था और भूखंड के पूर्व में आरोपी छोटूराम का भूखंड स्थित है। करीब सवा महीने पहले आरोपी छोटूराम उसके बेटे श्रवणराम, रामदेव, बनवारी और श्रवणराम की पत्नी ने उसके भूखंड में लगी तार पट्टियां उखाड़ दी और करीब 20 फीट उसके भूखंड में घुस कर पट्टियां रोप कर कब्जा कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई उदयसिंह को सुपुर्द की गई है