May 21, 2026
WhatsApp Image 2023-09-03 at 11.28.58 AM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 सितंबर 2023। राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलंपिक में श्रीडूंगरगढ़ की झोली में तीसरा गोल्ड भी क्षेत्र की बेटियों ने डाल दिया है। महिला खो खो में लखासर की टीम ने फाइनल मैच में पांचू को हराकर गोल्ड मैडल हासिल कर लिया है। टीम ने सार्दुल स्पोर्ट्स स्कूल के खेल मैदान में विजयी खेल का प्रदर्शन किया। बता देवें गत वर्ष भी जिला स्तरीय विजेता ये टीम राज्य स्तर पर भी उपविजेता रही थी। टीम की कप्तान जसोदा भूकर ने बताया कि पहला मैच पूगल, दूसरा नोखा को हराकर फाइनल में पांचू की टीम को हराया है। शीशपाल खिलेरी ने बताया कि गांव में खुशी की लहर दौड़ गई है और सरपंच प्रतिनिधि गोर्वधन खिलेरी ने बधाई देते हुए नगद पुरस्कार की घोषणा की। गांव के भामाशाह नरपत पुरोहित और भवानीसिंह ने पूरी टीम के सदस्यों को खेल कीट व जूते दिलवाए। मैच के दौरान इंद्राज खिलेरी, रामचंद्र भूकर, नरपत पुरोहित, भवानीसिंह, जगदीश खिलेरी, नोरंगलाल, टीम प्रभारी सुमन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण दर्शक मैच देखने व अपनी टीम का हौसला बढ़ाने पहुंचे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कप्तान जसोदा भूकर की टीम ने किया विजयी प्रदर्शन, गत वर्ष की भांति कायम रखा गोल्ड।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव से भी स्कूल स्टाफ सहित अनेक खेल प्रेमी पहुंचे मैच देखने।