May 21, 2026
WhatsApp Image 2023-09-03 at 7.06.20 PM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 सितंबर 2023। जेसीबी मालिक से ड्राइवर ने जेसीबी खरीदने का सौदा किया और वह बकाया रूपए व किश्त नहीं चुका पाया। जेसीबी मालिक ने सेरूणा थाने पहुंच कर ड्राइवर के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। एएसआई राजकुमार ने बताया कि गांव टेऊ निवासी 49 वर्षीय श्रीराम पुत्र कानाराम जाट ने देराजसर निवासी लक्ष्मणराम जाट के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि मैंने अपनी फर्म सत्यनाथ बाबा कंम्पनी के नाम एक जेसीबी खरीदी। इस जेसीबी पर कार्यरत ड्राईवर ने जेसीबी उसे बेचने की बात कही। तो उससे बकाया व किश्तें बराबर जमा करवाने की शर्त पर सौदा हो गया। आरोपी ने तय समय पर बकाया नहीं दिया, किश्तें नहीं भरी, टैक्स भी जमा नहीं करवाया, इंश्योरेंस भी नहीं करवाया, जेसीबी आगे खुर्द बुर्द करने का प्रयास कर रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई राजकुमार को दे दी है।