August 30, 2026
000010101

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 सितम्बर 2023। नजर हटी दुर्घटना घटी, यही देखने को मिला है क्षेत्र के गांव धीरदेसर चोटियान में। जहां आबादी से दूर स्थित सार्वजनिक टयुबवैल की मोटर जलने पर उसे बाहर निकाला गया। मोटर सही हो तब तक के लिए कुंए की केबल एवं पाईप वहीं बाहर छोड़ दिए गए तो अज्ञात चोरों ने मंगलवार रात्रि को पाईप एवं केबल चोरी कर ली। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव के बाहर गौशाला के पास स्थित कुंए में से निकाल कर बाहर रखी हुई 1200 फीट केबल एवं 6 लोहे के पाईप अज्ञात चोर ने चुरा लिए। इस संबध में धीरदेसर चोटियान के सरपंच रामचंद्र चोटिया ने थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया है। मामले की जांच एएसआई उदयसिंह को सौंपी गई है।