






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 सितंबर 2023। भारतीय किसान संघ के बैनर तले ग्राम चौपाल यात्रा आज पूर्ण हुई। संघ के तोलाराम जाखड़ ने बताया कि आज यात्रा 11वें दिन क्षेत्र के गांव घाबरिया, शीतल नगर और लाखनसर पहुंची व ग्राम सभाओं का आयोजन किया। जाखड़ ने बताया कि संघ द्वारा तीन तहसीलों में यात्रा का कार्य दिया गया जो आज पूर्ण हुआ। उन्होंने ग्रामीणों व किसानों का आभार जताते हुए कहा कि यात्रा के दौरान किसानों की समस्याओं से सामना हुआ। जिनके समाधान के लिए रणनीति बनाई जाएगी व आगामी कदम समाधान के लिए बढ़ाए जाएंगे। जाखड़ ने कहा कि यात्रा के पर्यावरण जागरण का संदेश देते हुए प्रति व्यक्ति एक पौधा अभियान के तहत भी गांवो में पौधे वितरित किए गए। ग्रामीणों पर्यावरण की अहम कड़ी है व उन्हें जागरूक होकर संरक्षण की शपथ लेने की प्रेरणा भी दी गई। जाखड़ ने कहा कि शीघ्र ही भारतीय किसान संघ बीकानेर जिला की कार्यकारिणी द्वारा किसानो हित में, उनकी समस्याओं के समाधान के लिए जो भी निर्देश दिए जाएंगे उनकी सूचना पूरे अंचल के किसानों को दी जाएगी। आज की सभाओं में किशनलाल , भैराराम ,अजीत सिंह, रामरख, रामूराम, रवि ,नानूराम, सुरेश, प्रहलाद आदि साथ रहें।






