May 21, 2026
WhatsApp Image 2023-09-07 at 9.02.43 PM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 सितम्बर 2023। भारत जोड़ो यात्रा की प्रथम वर्षगांठ पर बीकानेर में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें श्रीडूंगरगढ़ से कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओ ने प्रधान प्रतिनिधि केशराराम गोदारा की अगुवाई में भाग लिया। ओर रतनबिहारी पार्क से इंदिरा गांधी पार्क तक पदयात्रा में भाग लिया। प्रधान प्रतिनिधि गोदारा ने बताया कि इस मौके पर श्रीडूंगरगढ़ से बीकानेर पहुंचे पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष मूलाराम थोरी, पालिका प्रतिपक्ष नेता प्रतिनिधि मनोज पारख, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि प्रेम भादू, पार्षद प्रतिनिधि संदीप मारू, पार्षद श्याम दर्जी, दाऊद काजी, मीडिया प्रभारी राजेश मंडा, बाबुदान चारण आदि की मुलाकात आपदा प्रबंधन मंत्री गोविंदराम मेघवाल से करवाई गई। क्षेत्र के इन जनप्रतिनिधियों ओर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की समश्याओ के बारे में बताया। आपदा प्रबंधन मंत्री ने श्रीडूंगरगढ़ में शीघ्र ही ड्रेनेज आदि कार्यो को शुरू करवाने की बात कही।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भारत जोड़ो यात्रा की पहली वर्षगांठ पर बीकानेर में आयोजित यात्रा में श्रीडूंगरगढ़ से कांग्रेसी नेता केसराराम गोदारा की अगुवाई में अनेक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मिले आपदा मंत्री व ऊर्जा मंत्री से , की चर्चा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लगाएं नारे, निकाली यात्रा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आपदा मंत्री से बातचीत कर, बताई समस्याएं भी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गोदारा की अगुवाई में मंत्री से मिले पार्षद, बताई समस्याएं।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ता पहुंचे यात्रा में।