May 21, 2026
000010101

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 सितम्बर 2023। गुरुवार शाम क्षेत्र के गांव रिड़ी में 30 वर्षीया विवाहिता के फांसी लगाने के मामले में मृतका के भाई ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए मामला देर रात श्रीडूंगरगढ़ थाने पहुंच कर दर्ज करवाया है। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतका के भाई नापासर निवासी भंवरलाल भार्गव ने रिड़ी निवासी मृतका के पति विजयपाल, ससुर लालूराम, सास मनावती, देवर सेठी के खिलाफ अपनी बहिन को मार कर फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया है। भंवरलाल ने पुलिस को बताया कि उसकी बहिन पुखा का विवाह विजयपाल से 8 वर्ष पहले हुआ था। तभी से आरोपी कम दहेज का उलाहना देते हुए तंग परेशान करने लगे। आरोपियों ने बाइक की मांग पर उसे रक्षाबंधन के लिए पीहर भी नही जाने दिया। गुरुवार पुखा ने फोन पर अपने भाई को मोटरसाइकिल की मांग पर जान से मार देने का खतरा बताया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।