May 21, 2026
WhatsApp Image 2023-09-10 at 10.42.02 AM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 सितंबर 2023। एक ग्रामीण व्यापारी से दुकान जाते हुए रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला श्रीडूंगरगढ़ थाने में दर्ज हुआ है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव कल्याणसर नया निवासी सुगनाराम पुत्र भूराराम नायक ने इसी गांव के भोमाराम पुत्र रामेश्वर लाल नायक के खिलाफ आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि 10 अगस्त को सुबह 11 बजे वह अपने घर से दुकान जा रहा था तभी आरोपी ने रास्ता रोक कर गली गलौच की और मारपीट करते हुए उसकी जेब से नगदी रुपये निकल लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हेड कांस्टेबल आवड़दान को दे दी है।