May 21, 2026
IMG-20230910-WA0037

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 अगस्त 2023। भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा के नेता श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में आयोजित मुख्य सभा मे पहुंच चुके हैं। इससे पहले यात्रा का रास्ते मे कस्बे से 5 किमी दूर पूर्व प्रधान छेलुसिंह शेखावत द्वारा स्वागत किया गया। शेखावत अपने समर्थकों के साथ स्वागत में रहे और वहां से काफिला बना कर यात्रा के आगे आगे श्रीडूंगरगढ़ आये। यात्रा के श्रीडूंगरगढ़ पहुंचने पर आबादी सीमा में प्रवेश करते ही लकेश चौधरी द्वारा स्वागत किया गया। यहां से यात्रा का काफिला मुख्य सभा की और पहुंचा है। यात्रा की श्रीडूंगरगढ़ से रवानगी के बाद कस्बे से निकलते ही विनोद गिरी गुसाँई फार्म हाउस पर गुसाँई द्वारा अभिनंदन कार्यक्रम किया जाएगा। यहां पर कार्यकर्ताओ के लिए भोजन व्यवस्था भी रखी गई है। गुसाँई ने बताया कि यात्रा के अभिनंदन के बाद यात्रा के कार्यक्रम में श्रीडूंगरगढ़ आये कार्यकर्ताओं के लिए प्रसाद का आयोजन किया गया है। यहां से आगे बढ़ने पर गांव हेमासर फांटे पर पूर्व पालिकाध्यक्ष नारायण मोट की अगुवाई में यात्रा का अभिनंदन कार्यक्रम रखा गया है।