May 21, 2026
000010101

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 सितबंर 2023। कस्बे में पट्टाविहीन नागरिकों को प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत पट्टे जारी करने की मांग को लेकर नगरपालिका के बाहर एक सप्ताह से धरनार्थी पुख्ता कार्रवाई के लिए संघर्ष कर रहें है। आज दोपहर विधायक गिरधारीलाल महिया धरनास्थल पर पहुंचे और धरनार्थियों को अचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। विधायक ने जिला कलेक्टर से वार्ता की और सरकारी रिजर्व भूमि को आबादी भूमि में कन्वर्ट करने के आदेश देने की बात कही। महिया ने कहा कि कई दशकों से ऐसी भूमि पर बसे नागरिकों को पट्टा दिया जाना चाहिए और प्रशासन की ओर से सकारात्मक कार्रवाई की जानी चाहिए। महिया ने धरनार्थियों को पूरे प्रयास करने का आश्वासन दिया। धरनार्थियों ने विधायक से जनहित में ये आदेश करवाने के प्रयास करने की मांग की और आदेश आने के बाद ही धरने से उठने का संकल्प दोहराया। इस दौरान धरने पर गौरव टाडा, रोहिताश सारण, भंवरलाल प्रजापत, चुन्नीलाल टाडा, गोपी पूनिया, शंकरलाल पुनिया, अकबर खान, मोहम्मद, रामेश्वरलाल गोदारा, अजीज काजी, बादशाह, सदर साहब, जाकिर, असलम, हसन, युसूफ, कालू, पवन मीणा, शिवप्रसाद, नारायण, राजूराम, मामराज, कमल सोनी, कालू छिम्पा, याकूब चेजारा, जाकिर धोबी, काशीराम तावनिया, सुफियान धोबी, सोहन सारण, मोती राम सिहाग, बीरबल देहड़ू, लूणाराम सिहाग मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक पहुंचे धरनास्थल पर, दिया आश्वासन।