May 21, 2026
IMG-20230913-WA0011

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 सितंबर 2023। दुलचासर के 132 केवी जीएसएस पर आज रखरखाव का कार्य किया जाएगा जिससे नौ गांवों में तीन घंटे बिजली बंद रहेगी। ये जानकारी देते हुए निगम के जेईएन वसीम भियानी ने बताया कि दुलचासर गांव के 132 केवी जीएसएस पर मेंटेनेंस कार्य के चलते साथ बुधवार को इस जीएसएस से जुड़े टेऊ, सूडसर, दुलचासर, गोपालसर, देराजसर, कोटासर, सेरूणा, नारसीसर, पूनरासर गांव की घरेलू एवं कृषि बिजली सप्लाई सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगी। आप पाठक ये खबर इन गांवो के ग्रामीणों तक जरूर पहुंचाए।